छत्तीसगढ़

व्यवसायिक निजी वाहन चालकों के लिए अर्जुनी मोड़ चौक में नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया था आयोजन

जिसमेंट्रक,बस,आटो, कार,दोपहिया वाहन के 132 वाहन चालको का नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण कर निकट दृष्टि दोष, दूर दृष्टि दोष, कलर बाईड के जांच के अलावा बी.पी.,सुगर, का जांच किया गया जांच

धमतरी – सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर के द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए यातायात जागरूकता अभियान के चौबीसवें दिन यातायात की टीम ग्राम मुजगहन पहुंचकर नेहरू युवा केन्द्र से जुडे विद्यार्थी युवा मंडल के सदस्यों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया की वाहन चलन के दौरान सड़क सुरक्षा उपकरण हेलमेंट, सीट बेल्ट, का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाये, अत्यधिक गति में वाहन न चलाये, तेज गति से वाहन चलाते हुये, वाहनो को ओवरटेक न करे बिना संकेत दिये कभी भी वाहनो को न मोड़े, चौक-चौराहो में लगे सिग्नलो का पालन करते हुये हमेशा दाहिने ओर स्टॉप लाईन पर ही वाहन खड़ी करें, स्टॉप लाईन में खड़े होने के दौरान वाहन का इंजन बंद करे, मार्गों में लगे सुचनात्मक बोर्ड संकेतनात्मक बोर्ड चेतावनी परख बोर्ड, में बने में संकेतो के अनुसार वाहन चलाते हुये आगे बढे,नाबालिक बिना लायसेंस के वाहन चालको को वाहन चलाने न दे, शराब या अन्य नशीली चीजों का सेवन का वाहन न चलाये, वाहनो को सफर के दौरान पार्किंग स्थल पर ही खड़े करे, वाहनो में निर्धारित बैठक क्षमता से अधिक सवारी या लोग न बैताये,सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियो की मदद करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही अपने गांव,मोहल्ले,वार्डो में लोगो को यातायात नियमो की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा उपायो को बताते हुये, यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने बताकर यातायात मित्र बनाया गया।

व्यवसायिक निजी वाहन चालकों के लिए अर्जुनी मोड चौक में नेत्र/स्वास्थ्य
परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ट्रक,बस,आटो, कार, दोपहिया वाहन के 132 वाहन चालको का नेत्र / स्वास्थ्य परीक्षण कर निकट दृष्टि दोष, दूर दृष्टि दोष, कलर बाईड,
के जांच के अलावा बी.पी., सुगर, का जांच किया गया जांच के दौरान वाहन चालको को
लगातार वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाईल फोन व हेड फोन का उपयोग
नही करने, रात्रि में सफर के दौरान रूक रूक कर मुँह धोने, चाय पीने, व आराम करने,

स्वास्थ्य खराब होने पर टोल प्लाजा, में उपलब्ध मेडिकल टीम से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई ।
सडक सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाते हुये वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन कराने अंबेड़कर चौक में रोंग साईड़ चलने वाले वाहन चालको को राँग साईड़ नही चलने रोंग साईड चलने से दुर्घटना होने की अत्यधिक संभावना होती है, साथ ही मार्ग बाधित होता है, अन्य वाहन चालको को आने जाने में परेशानी होती है, समझाईश देकर यातायात नियमो का पालन करने हिदायत दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में यातायात से उनि. खेमराज साहू सउनि. सुरेश नेताम चन्द्रशेखर देवागन, प्र.आर. उत्तम साहू, जितेन्द्र कृदत्त भेनू राम वर्मा आर गनपत डिडोलकर स्वास्थ्य विभाग से डॉ० पी०एन० साहू, डॉ० दुलेश ध्रुव, डॉ० इद्रजीत साहू नेहरू युवा केन्द्र से भुपेन्द्र मानिकपुरी, आकाश गिरी गोस्वामी भूतपूर्व सैनिक लोकेश साहू एंव 30 विद्यार्थी एंव युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button