विकसित राज्य की ओर अग्रसर होने वाला बजट: विजय मोटवानी

धमतरी – छत्तीसगढ़ के बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे सर्वकल्याण को समर्पित बजट बताया मोटवानी ने कहा कि विष्णु देव सरकार का पहला बजट सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया है जो दूरदर्शिता का परिचायक हैl मोटवानी ने कहा कि इस बजट से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण और नौकरी का जहां नया प्रावधान किया गया है तो वहीं मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार के व्यापक प्रयास भी किए गए हैं l उन्होंने आगे कहा कि बीते 5 सालों में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया था और राज्य बदहाली के साथ ही पिछड़ता जा रहा था किंतु अब तस्वीर बदलने जा रही हैl मोटवानी ने कहा कि तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को लेकर बजट में कई प्रावधान किए गए हैं जो युवा छत्तीसगढ़ को विकास पद पर तेजी से अग्रसर करने में सहायक होंगेl मोटवानी ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने बजट को रिवेन्यू सरप्लस वाला बजट बताया है क्योंकि कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है ना ही कर की धारों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है इस बात को इंगित करता है कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए हर दृष्टिकोण में प्रयास कर रही है इस बजट में युवा किसान महिला व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए कई व्यापक प्रावधान किए गए हैं जो छत्तीसगढ़ को आर्थिक मजबूती देने के साथ ही सकारात्मक माहौल उत्पन्न करेंगे lबजट मद किये गए प्रावधान इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि यह बजट सर्वहारा का है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ने वाला है



