छत्तीसगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा : इंडोर स्टेडियम में पहुंचे नागरिकों को कलेक्टर नम्रता गांधी ने दिलाया शपथ, 2047 तक बनाएंगे विकसित राष्ट्र, हितग्राही ले रहे योजनाओं का भरपूर लाभ, शानिवार को सोरिद साहू पारा के बालकदास परिसर में लगेगा शिविर

धमतरी/ केन्द्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत धमतरी नगर निगम क्षेत्र के इंडोर स्टेडियम परिसर एवं एकलव्य खेल मैदान में आज शिविर लगाया गया। शिविर में कलेक्टर नम्रता गांधी ने शिविर का लाभ लेने पहुंचे नागरिकों को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेवाया गया साथ ही शिविर में आयुक्त विनय कुमार, एसडीएम विभोर अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा , पार्षद राजेंद्र शर्मा, श्यामा साहू, सुशीला तिवारी उपस्थिति रही।

शिविर में 1900 से अधिक पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत किए गए। जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 932 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, 2011 नागरिकों ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 14 नागरिक एवं पीएम उज्जवला योजना से 24, पीएम स्वनिधि योजना से 14, आयुष्मान भारत योजना से 36, आधार कार्ड अपडेटेशन योजना से 19 नागरिकों का पंजीकरण कराया गया। शिविर में 10 नगरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई, प्रधानमंत्री आवास योजना में 121 लोगों ने आवेदन जमा किया। शनिवार को सोरिद के साहू पारा के बाबा बालक दास में शिविर का आयोजन होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त पीसी सार्वा, कार्यपालन अभियंता विजय खलखो, सहायक अभियंता महेंद्र जगत,प्रकृति जगताप सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम आम नागरिक उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button