छत्तीसगढ़

विशेष जनजाति कमार हितग्राहियों के आवास निर्माण प्रगति पर

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा आवास निर्माण में रखी जा रही निगाह

धमतरी – कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में विशेष जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने जहां शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत कमार महिलाओं द्वारा आवेदन भी भराए जा रहे हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कलेक्टर सुश्री गांधी की उपस्थिति में शुरू हुए आवास निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इनमे मगरलोड विकासखण्ड के बोईरगांव की हितग्राही सतवंतीं, अटीयारिन बाई,
का आवास नींव खुदाई, हीराबती का आवास प्लिंथ लेबल तक पूर्ण हो गया है।
हितग्राही बाहरीन का आवास नींव पश्चात कॉलम बेस का कार्य प्रारंभ, थनवारीन सहित विभिन्न हितग्राहियों का आवास प्लिंथ लेबल तक हो गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button