छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार की योजनाओं को ही नाम बदल कर प्रस्तुत कर देने वाला बजट- क़ादरी

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के वित्तमंत्री द्वारा पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तारिक़ रज़ा क़ादरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मोदी जी गारन्टी देकर चले गए ।मोदी जी की गारंटी का बोझ इतना है कि छत्तीसगढ़ जैसा छोटा राज्य सह नहीं पा रहा है।बजट के प्रावधान साफ जाहिर कर रहे हैं कि मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को भारी पड़ रही है।इसकी वजह से बेचारे वित्तमंत्री राज्य के लिए नया कुछ कर ही नहीं पाए।

वित्तमंत्री ने बजट का आकार तो बढ़ा लिया है और राजस्व आधिक्य की बात कर रहे हैं। ये ख़याली पुलाव की तरह ही प्रतीत हो रहा है।
राज्य में जारी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को नया नाम देकर नई योजनाओं की तरह पेश करने की दुर्भाग्यजनक घोषणाएं की गई हैं। ठीक वैसा ही जैसा मोदी जी ने केंद्र में किया था।
बहुत मेहनत और परिश्रम से हमारी कांग्रेस की सरकार ने “नवा छत्तीसगढ़” गढ़ने का रास्ता बनाया था। भाजपा का बजट उसे बर्बाद करता दिख रहा है और राज्य को फिर से उसी 15 साल वाले दुर्दिनों की ओर ले जाने की तैयारी कर ली है।
भाजपा से इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं कि जानी चाहिए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button