छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में नफरत का जहर घोलने निकले हैं राहुल गांधी :विजय मोटवानी

धमतरी – युवा नेता पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि भारत का विभाजन करने वाले आज किस मुंह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, भारत की आजादी से लेकर 2013 तक कांग्रेस ने केवल भारत को बांटा है। कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर देश को जात-पात की गहरी खाई में फेंक कर देश के विकास के बजाए अपना विकास करते रहे। आज जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का सपना साकार होने की दहलीज पर खड़ा है तब कांग्रेस एकबार फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है l आगे मोटवानी ने कहा कि करोड़ों के संसाधन झोंकने के बाद भी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को स्थापित करने में विफल साबित हुई है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही कांग्रेस पार्टी से तीन राज्यों के दलों ने दूरी बना ली। विधानसभा में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार ही मिलने जा रही हैl परिवारवाद में जकड़ी पार्टी का विरोध उनके ही कई नेता कर रहे हैं। खुद कांग्रेस की नेत्री आज पार्टी के ही नेता द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।मोटवानी ने कहा कि राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान भरा है। आज रायगढ़ में जिस तरह से राहुल गांधी ने उनके अबोध ज्ञान का मजाक बनाया। दस साल की बच्ची जो अपने बचपने से बाहर भी नहीं निकले हैं उनके सामने ही अपनी नफरत का जहर घोल रहे हैं। राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा केवल अन्याय यात्रा है जो देश में बंटवारे और नफरत का जहर घोलने निकली है। मैं इस यात्रा का पूरी तरह से विरोध करता हूं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button