छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

धमतरी – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। ओंकार साहू ने कहा कि न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ के लोगों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासियों में उत्साह है। मणिपुर से प्रारंभ हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ पहुंची थी। दो दिन के विश्राम के बाद रविवार को रायगढ़ के गांधी चौक से प्रारंभ होकर खरसिया के नाहरपाली चपले में सभा हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों से भेंट की राहुल के साथ वे भी यात्रा में सक्ति पहुंचे। वहां राहुल ने सभा को संबोधित किया और रामपुर के भैसमा के लिए रवाना हुए। रायगढ़ में उन्होंने कहा कि देश में कुछ मित्र घराने की संपत्ति लगातार बढ़ रही है और गरीबों की संपत्ति कम हो रही है, भाजपा के मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button