राजनीति

यूएई के दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा ‘अपने भाई से मिलने के लिए हूं उत्सुक’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आज जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में अबू धाबी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। अबू धाबी में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित ‘अहलान मोदी’ या ‘हैलो मोदी’ कार्यक्रम ने अभूतपूर्व ध्यान आकर्षित किया है। इसमें 65,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह नई दिल्ली से संयुक्त अरब अमीरात और कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। वे यूएई के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। साथ ही 14 फरवरी को दूसरे दिन हिंदू आस्था के केंद्र अबु धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वह अपने ‘भाई’ यूएई के राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जिनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि पीएम मोदी यूएई विजिट के दौरान पहले चरण में यूएई के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान अबू धाबी में बीएपीएस द्वारा निर्मित भव्य हिंदू मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का नाम अहलान मोदी रखा गया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button