छत्तीसगढ़

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने को पीएम मोदी ने बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति, छत्तीसगढ़ में हुई मुलाकात की तस्वीर की शेयर

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने को पीएम मोदी ने बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति, छत्तीसगढ़ में हुई मुलाकात की तस्वीर की शेयर

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने शनिवार रात 2.35 बजे छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ले ली. उनके ब्रह्मलीन होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें विद्यासागर श्रद्धांजलि दी है. पीएम ने एक्स पर लिखा है कि मेरे विचार और प्रार्थनाएं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के अनगिनत भक्तों के साथ हैं. आने वाली पीढ़ियां उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी, विशेषकर लोगों में आध्यात्मिक जागृति के उनके प्रयासों, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए। मुझे वर्षों तक उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ. मैं पिछले साल के अंत में डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर की अपनी यात्रा को कभी नहीं भूल सकता. उस समय मैंने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के साथ समय बिताया था और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया था.

Author Desk

Related Articles

Back to top button