छत्तीसगढ़

अवैध महुआ कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध मगरलोड पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के पास से 10 लीटर वाली 04 जरीकेन में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6000/-रूपये किया गया जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी  आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है।

धमतरी(प्रखर) थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम बोदलबाहरा, हाथादहरा नाला के पास केवल कुमार कमार उम्र 21 वर्ष जो की अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिसके पास से 10 लीटर वाली 04 जरीकेन में 40 लीटर महुआ शराब किमती 6000/- रूपये रूपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखें 40 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी केवल कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बोदलबाहरा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध क्रमांक 109/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं ।

उक्त सफलता में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत, प्रआर०दीपक गौतम ,गोविन्दा धृतलहरे,राकेश साहू,धर्मेन्द सोरी,नवीन टंडन,कीर्तन सोनकर,किशन सोनकर का विशेष योगदान रहा।

आरोपी-:केवल कुमार कमार पिता चंदर सिंह कमार उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोदलबाहरा
थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)

Author Desk

Related Articles

Back to top button