राष्ट्रीय

झेलम नदी में नाव डूबने से चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता

झेलम नदी में नाव डूबने से चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता

श्रीनगर के झेलम नदी में नाव डूबने की खबर सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चार शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब नाव पलटी तो उसमें 20 लोग सवार थे। अभी बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में एक नाव पलट गई है। चार लोगों के शव मिल चुके हैं, अभी कई लोग लापता हैं, बचाव अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button