छत्तीसगढ़

सट्टा एप्प मामला : ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के कई शहरों में कार्रवाई, सहेली और अलंकार ज्वेलर्स में छापा

सट्टा एप्प मामला : ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के कई शहरों में कार्रवाई, सहेली और अलंकार ज्वेलर्स में छापा

रायपुर/दुर्ग। महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है। आज सुबह से ही ईओडब्ल्यू की टीम प्रदेश भर में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, कांकेर सहित अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी कार्रवाई में शामिल हैं।

दुर्ग में सराफा व्यापारियों के निवास और दुकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड मारी है। सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालक की दुकान और निवास पर सुबह-सुबह पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल के साथ पूछताछ कर रही है। अलंकार ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला के निवास पर पहले भी आईडी और ईडी की टीम छानबीन कर चुकी है।

महादेव सट्टा एप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम कांकेर-चारामा के वार्ड नंबर 13 स्थित हवलदार विजय पांडे के घर सुबह पांच बजे पहुंची। लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण बाहर ही टीम के सदस्य खड़े होकर किसी सदस्य के आने का इंतजार कर रहे हैं। महादेव सट्टा एप मामले में कांकेर में यह ईओडब्ल्यू की पहली बार कार्रवाई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button