शंकराचार्य प्राकट्य दिवस पर महादेवघाट में विशाल संत समागम व भगवद्गाचार्य सम्मेलन
जिलाध्यक्ष बद्रीपुरी के नेतृत्व में सम्मिलित होंगे रायपुर जिला के गोस्वामीजन
धमतरी – छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा महादेवघाट रायपुर में 11 व 12 मई को विशाल संत समागम, भगवद्गाचार्य सम्मेलन व जगद्गुरु शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से गोस्वामीजन बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। दो दिवसीय राज्यस्तरीय आयोजन में पहले दिन सायं 6 बजे से संत समागम – भगवद्गाचार्य सम्मेलन में प्रदेश भर के गोस्वामी भगवद्गाचार्य, संत व समाज के भगवद्गाचार्य धर्म, संस्कृति, समाज व राष्ट्र हित विषय पर चिंतन करेंगे। द्वितीय दिवस प्रातः 10 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन संस्कृति के संवाहक पूज्यपाद शंकराचार्य जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगा। भव्य शोभायात्रा व भोजन प्रसादी के पश्चात् छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंचीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संस्थापक व नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष रमन गिरि गोस्वामी करेंगे। ऋषि आश्रम के संत नारायण दास त्यागी, वरिष्ठ संस्थापक सदस्य ओंकार पुरी, संरक्षक उमेश भारती गोस्वामी एवं प्रदेश के श्रद्धेय महंतगण विशेष अतिथि होंगे। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य पर आधारित व्याख्यान होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान, भगवद्गाचार्यों का सम्मान, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि, महासचिव भूपेन्द्र पुरी एवं कोषाध्यक्ष विश्वनाथ पुरी गोसाईं के मार्गदर्शन में विष्णु गिरि को कार्यक्रम संयोजक, बद्री पुरी एवं घनश्याम पुरी को सहसंयोजक, पोखराज बन प्रांतीय संगठन सचिव को कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त रायपुर जिला कार्यकारिणी को आयोजन समिति का दायित्व सौंपा गया है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकुमार पुरी, प्रहलाद गिरि, केशव गिरि, धर्मेंद्र प्रकाश गिरि, गुमान पुरी, घनश्याम गिरि, सह सचिव मनीष बन, हरीश गिरि, प्रचार सचिव कामेश्वर पुरी, सुशील पुरी, संगठन सचिव मदन गिरि, जागेश्वर बन, उमेश गिरि, गिरीश पुरी गोसाईं, सदस्य चंदू गिरि, राम पुरी, डोमन पुरी देवेन्द्र गिरि, अजय गिरि, कमलेश भारती, आकाश गिरि, अविनाश गिरि, पप्पू जनार्दन, वीरेन्द्र रमन गिरि, पंकज गिरि, मुकेश गिरि मातृशक्ति प्रकोष्ठ के ऊषा किरण गोस्वामी, मोहिनी गोस्वामी, हीना गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी, सुधा गोस्वामी सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष होरेन्द्र गिरि कांकेर, काशी पुरी कुंदन गरियाबंद, भोज गिरि रायगढ़, दामोदर पुरी धमतरी, घासी गिरि कोरबा, धनराज पुरी दुर्ग, तोषण गिरि महासमुन्द, शैलेन्द्र गिरि जांजगीर-चांपा, सुरेन्द्र गिरि बलौदाबाजार, दुष्यंत गिरि बालोद पंकज गिरि मुंगेली, मुकेश गिरि बिलासपुर, सूरज गिरि जांजगीर-चांपा सहित बेमेतरा, जगदलपुर, राजनांदगांव, के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। कोरबा जिला से प्रांतीय उपाध्यक्ष घनश्याम गिरि के मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष घासीगिरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गोस्वामीजन महादेव घाट के लिए रवाना होंगे।
उक्ताशय की जानकारी जिला गोस्वामी समाज रायपुर के सचिव धर्मेन्द्र प्रकाश गिरि ने दी ।