राजनीतिराष्ट्रीय

‘मैं मोदीजी से कहता हूं उन्हें 15 सेकंड दे दीजिए’, राणा के ‘पुलिस हटाने’ वाले बयान पर तिलमिलाए ओवैसी

‘मैं मोदीजी से कहता हूं उन्हें 15 सेकंड दे दीजिए’,
राणा के ‘पुलिस हटाने’ वाले बयान पर तिलमिलाए ओवैसी

हैदराबाद। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मैं मोदी जी से कहता हूं कि उन्हें 15 सेकेंड का समय दीजिए। आप क्या करेंगे? 15 सेकंड की बजाय एक घंटा ले लीजिए। हम भी देखना चाह रहे हैं कि क्या आपके अंदर कोई इंसानियत बची है।’

दरअसल, भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई पर जमकर निशाना साधा था। राणा ने बिना नाम लिए कहा था, ‘छोटा भाई बोलता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो फिर हम दिखाते हैं, हम क्या करते हैं तो मैं उनको कहना चाहती हूं कि छोटे भाईसाहब आपको तो 15 मिनट लगेंगे, लेकिन हमें सिर्फ 15 सेंकड लगेंगे। 15 सेकंड के लिए अगर पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को यह पता भी नहीं चल पाएगा कि वे कहां से आए और कहां गए।’ इसका एक वीडियो भी राणा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने इसमें दोनों ओवैसी बंधुओं को भी टैग किया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button