छत्तीसगढ़

12वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल हुई किशोरी ने घर में लगाई फांसी

12वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल हुई किशोरी ने घर में लगाई फांसी

जांजगीर-चांपा। 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पामगढ थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी का है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरा में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली लड़की का शव घर में पंखे में लटका हुआ मिला। बताया गया कि लड़की परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई थी, जिसकी वजह से वह परेशान थी।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button