छत्तीसगढ़राजनीति

नक्सली हमले पर कांग्रेस के जांच कमेटी गठन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने तो सर्जिकल स्ट्राइक पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया था

नक्सली हमले पर कांग्रेस के जांच कमेटी गठन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने तो सर्जिकल स्ट्राइक पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया था

 

रायपुर। बीजापुर में नक्सली हमले पर कांग्रेस के जांच कमेटी गठन को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इसी कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाया था। बस्तर में सुरक्षा बल शांति बहाल करने का काम कर रही है। बस्तर को विकास की और ले जा रहे हैं, तब भी सवाल उठाना दुर्भाग्यजनक है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार ने बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया। नक्सलवाद को पाला-पोसा. हमारे जवान पूरी बहादुरी के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को जो करना है करे, बस्तर की जनता सब देख रही है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली से जुड़े प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शासन स्तर पर अभी इस विषय में चर्चा नहीं की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव पर चर्चा होगी। सभी एंगल पर विचार होगा, उसके आधार पर निर्णय लेंगे। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

महतारी वंदन योजना के तर्ज पर ओडिशा में सुभद्रा योजना लाए जाने पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि पिछले 10 सालों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के अलावा अनेक योजनाओं के माध्यम से मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। इससे माता-बहनों में जागृति आई है। सशक्त बनकर न ही सिर्फ़ परिवार बल्कि देश में योगदान के लिए आगे बढ़ रही हैं। ओडिशा में छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना की चर्चा है। बीजेपी ओडिशा की जनता के लिए सुभद्रा योजना लेकर आई है, जिसका लाभ माताओं-बहनों को मिलेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button