छत्तीसगढ़

झूठे आरोप लगाने से कांग्रेस के पाप नहीं धुलेंगे : ओपी चौधरी

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल के संरक्षण में कांग्रेस शासन में 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले का जवाब देते नहीं बन रहा तो कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा शासनकाल में 44 सौ करोड़ के शराब घोटाले का बेबुनियाद आरोप लगा कर यह मुगालता पाल रही है कि उसके पाप धुल जाएंगे। लेकिन ऐसा नामुमकिन है। कांग्रेस रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करे और इस तरह के आरोप रोज दोहराए। हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यह तो बताये कि भाजपा शासन में एक पैसे का भी शराब घोटाला हुआ तो विपक्ष में बैठकर कांग्रेस क्या कर रही थी। साढ़े चार साल से सत्ता में रहते घोटालेबाजी कर रही है तो लगे हाथ यह भी तथ्यों के साथ सामने लाती कि भाजपा के समय कोई घोटाला हुआ। उसकी जांच कराती और कोई गलती मिलती तो कार्रवाई करती। कांग्रेस को रोका किसने है?

Author Desk

Related Articles

Back to top button