छत्तीसगढ़

नवरात्रि की पंचमी पर माँ बिलई माता मंदिर में भव्य जगराता, भजनों से गूंजेगी माता की महिमा

माँ बिलई माता सेवादार समिति की विशेष पहल, रात्रि 8 बजे से सजेगी भक्ति की महफिल

नवरात्रि की पंचमी पर माँ बिलई माता मंदिर में भव्य जगराता, भजनों से गूंजेगी माता की महिमा

 

माँ बिलई माता सेवादार समिति की विशेष पहल, रात्रि 8 बजे से सजेगी भक्ति की महफिल

 

धमतरी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तिमय माहौल के बीच माँ बिलई माता सेवादार समिति द्वारा पंचमी के शुभ अवसर पर भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। माँ बिलई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माता रानी के भक्त भजनों के माध्यम से माँ की आराधना करेंगे।

 

जगराता कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित लक्ष्य उपाध्याय अपनी टीम के साथ माता रानी के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति गीतों और माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय होगा

 

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर जगराता श्रद्धालुओं के लिए माता की भक्ति में लीन होने और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का विशेष अवसर होगा। माँ बिलई माता सेवादार समिति द्वारा श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button