राजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान : NDA को बढ़त, विपक्षी गठबंधन भी दे रहा टक्कर

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान : NDA को बढ़त, विपक्षी गठबंधन भी दे रहा टक्कर

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। महाराष्ट्र में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब आगे चल रहे हैं। सपा की सुनीता वर्मा दूसरे नंबर पर हैं।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के संजीव कुमार बालियान आगे चल रहे हैं। सपा के हरेंद्र सिंह मलिक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें…

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब दस बजे मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के अतुल गर्ग करीब नौ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की डॉली शर्मा हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 8718 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button