छत्तीसगढ़

सीएचओ की हड़ताल से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में काम ठप

धमतरी (प्रखर) जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में काम ठप हो गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पहले दिन गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष हीरामन साहू ने बताया कि उनकी प्रमुख तीन सूत्री मांगे हैं। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का लंबित कार्य आधारित वेतन PLP का भुगतान मई 2024 तक पूरा किया जाए एवं आगामी माह से प्रत्येक माह के 15 तारीख के भीतर भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए।दूसरा महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के सुरक्षा को देखते हुए उनके गृह जिले में स्थानांतरण हेतु छुट प्रदाय किया जाए। मुख्यालय निवास का घेरा मुख्यालय से 8 किलोमीटर की परिधि में रखा जाए तीसरा जिला संयोजक कांकेर पवन कुमार वर्मा की सेवा समिति के आदेश को निरस्त कर बहाल किया जाए। पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी जिले में 129 CHO है जो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्य करते हैं। इनका मुख्य कार्य बीपी शुगर जांच के अलावा कैसे कैंसर के मरीजों के स्क्रीनिंग करना होता है।हड़ताल में चले जाने से यहां का काम ठप गया है। हड़ताल में बैठने वालों में प्रमुख रूप से हीरामन साहू, लीलेश्वर साहू, टिकेश्वर साहू,वेदिका साहू,दुर्गेश्वरी साहू, चित्रा साहू, कुलदीप राजपूत, तेजेश्वर साहू, संजय नारंग सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button