छत्तीसगढ़

खोड़िया तालाब में बड़ी संख्या में मछली मरने से मचा हड़कंप

(धमतरी-प्रखर )शहर के विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन के पास स्थित खोड़िया तालाब में बड़ी संख्या में मछली मरने से हड़कंप मच गया।प्राथमिक मत्स्य सहकारी समिति के सदस्य पहुंच कर मछली को निकालकर गड्ढा में पाट दिए।
सूचना मिली कि खोड़िया तालाब किनारे में बड़ी मात्रा में मछलियां मरी हुई है। मत्स्य सहकारी समिति के सदस्य जब पहुंचे तो देखा कि वहां पर तेलगिया सहित अन्य मछलियां मरी हुई है। सूचना मिलने पर ब्राह्मण पारा वार्ड के पार्षद राजेश पांडे भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि वार्ड वासियों ने कहा की मछली मरने से तेज बदबू फैल रही है।पहुंचने पर देखा तो मछलियां मरी हुई थी। इसमें कुछ वार्ड वासियों का कहना है कि इन्हें मारा गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। जेसीबी मंगवाकर इन्हें पाटा जा रहा है। इस संबंध में प्राथमिक मत्स्य सहकारी समिति के अध्यक्ष यशवंत कोसरिया ने बताया कि सिटी पार्क की ओर से आने वाले नाली का गंदा पानी और मौसम की वजह से मछलियां मर गई। जिसमें लगभग 3 क्विंटल तेलगिया और सरकारी मछलियां शामिल है।इससे उनके समिति को बड़ा नुकसान हुआ है। सभी मछलियों को गड्ढा खोदकर पाट दिया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button