छत्तीसगढ़

बीजापुर में सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बीजापुर में सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बीजापुर। भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत रामपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीएएफ कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं CAF कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं। इस घटना की पुष्टि मीडिया में सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी. बड़ा ने की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button