छत्तीसगढ़

बैंक के सामने दिनदहाड़े युवती की हत्या, ब्रेकअप के बाद दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

बैंक के सामने दिनदहाड़े युवती की हत्या, ब्रेकअप के बाद दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही। स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका के साथ आरोपी दुर्गेश प्रजापति का प्रेम प्रसंग था। ब्रेकअप के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने किया।

एसपी भावना ने बताया कि वारदात के सात घंटे के भीतर ही आरोपी दुर्गेश प्रजापति को मरवाही के पास चिचगोहना के पास पकड़ा गया है. आरोपी का मृतिका के साथ प्रेम प्रसंग था. दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद युवक अपने गिफ्ट और मोबाइल वापस लेने का दबाव बना रहा था. मृतिका ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से आया था. गौरेला गोरखपुर फाटक से लड़की का पीछा कर रहा था. मौका मिलते ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लड़की को मौत के घाट उतार दिया.

एसपी ने बताया, आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और मरवाही पेट्रोल पंप में काम करता था. वह मृतिका के साथ जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा था. सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से गौरेला आया था. उसने अमेजन शॉपिंग एप से धारदार हथियार मंगाया था और इसी से भाई के सामने युवती को मौत के घाट उतारा था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी. हत्या के बाद आरोपी कपड़े बदलकर काफी देर इलाके गौरेला के बाईपास में ही घूम रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Author Desk

Related Articles

Back to top button