राजनीति

लोकसभा में अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं

लोकसभा में अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं

नई दिल्ली। लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि EVM पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था और ना आज है। उन्होंने कहा कि अगर मैं यूपी की 80 की 80 सीट भी जीत जाऊं तो भी भरोसा नहीं होगा।
अखिलेश यादव ने सदन में कहा कि हम जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं, क्योंकि इसके बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है। देश की सुरक्षा के साथ अग्निवीर योजना लागू कर समझौता किया गया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अयोध्या चुनाव नतीजे को लेकर बोलते हुए सपा मुखिया ने कहा कि अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की लोकतांत्रिक जीत है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button