छत्तीसगढ़

गृहमंत्री अमित शाह ने की महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की चंपारण में पूजा अर्चना

चम्पारण में सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने किया स्वागत


धमतरी (प्रखर) महाप्रभु वल्लभाचार्य की प्राकटय भूमि, आस्था एवं श्रद्धा से परिपूर्ण तीर्थ स्थल चंपारण धाम में  केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह के द्वारा विशेष पूजा अर्चना प्रार्थना की गई जिसमें सम्मिलित होने का सौभाग्यशाली अवसर प्राप्त हुआ गृहमंत्री अमित शाह जी का चम्पारण मंदिर में अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,द्वारकेश लाल महाराज,  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल , चम्पारण वल्लभाचार्य प्राकटय बैठक ट्रस्ट के ट्रस्टी  चेतन अड़िया, प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ , वल्लभ निधि ट्रस्ट के ट्रस्टी हरीश बाबरिया जी उपस्थित रहें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button