छत्तीसगढ़

पैसों के लेनदेन को लेकर नेताजी होटल के संचालक के साथ मारपीट, थाने में FIR दर्ज

पैसे के लेनदेन को लेकर नेताजी होटल के संचालक के साथ मारपीट, थाने में FIR दर्ज

रायपुर। कटोरा तालाब स्थित नेताजी होटल के संचालक के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
नेताजी होटल संचालक राहुल चंदनानी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मैं नेताजी चौक कटोरा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर में रहता हूं और नेताजी होटल का संचालक हूं। 27 अगस्त को दोपहर करीब 2.45 बजे मैं अपने होटल में बैठा था, तभी संदीप मेघानी और नितेश कुमार दुकान में आए और पुरानी पैसे की लेनदेन की बात को लेकर दोनों ने गाली गलौच किया और जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़ित के मुताबिक, सचिन मेघानी, करण बजाज, दीव्यांश सक्सेना, मनोज जोशी, कमल पारेख, याकूब गनी भी अपनी गाड़ी में आया और एकराय होकर मुझसे हाथ मुक्का से मारपीट किए। मारपीट करने से मेरे सिर, बांये हाथ, कंधे एवं सिर के पीछे चोट आई है। इस घटना को जितेन्द्र चंदनानी, किशन चंदनानी, कार्तिक बाघ व अन्य लोगों ने देखा सुना है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button