छत्तीसगढ़

रायपुर में लॉ की छात्रा से कार में दुष्कर्म, माना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

रायपुर में लॉ की छात्रा से कार में दुष्कर्म, माना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आय़ा है। दुष्कर्म कार के अंदर एक पुलिस के जवान द्वारा किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस जवान पुलिस अकादमी में पदस्थ बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अब ये जांच कर रही है कि आरोपी और पीड़िता दोनो एक दूसरे से पूर्व से परिचित थे या नहीं।

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी ने पीड़िता का नशीली पदार्थ का सेवन कराकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले में माना थाना क्षेत्र के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस ये भी जांच कर रही है कि कार में अकेले पुलिस जवान और पीड़िता थे या उनका कोई और साथी भी।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button