छत्तीसगढ़

एक्टिव नेताओं को मिलेगी सदस्यता, प्रदेश में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा : नितिन नबीन

एक्टिव नेताओं को मिलेगी सदस्यता, प्रदेश में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा : नितिन नबीन

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी। प्रदेश में आम सदस्य बनाने के लिए 50 लाख का लक्ष्य रखा गया है। रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सक्रिय सदस्यता केवल सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं को ही मिलेगी। प्रत्येक मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।

निर्धारित अवधि में सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने, ज्यादा-से-ज्यादा प्रदेशवासियों को भाजपा की विचाधारा से जोड़ने, गली-गली और घर-घर पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए इस अभियान को और तीव्र गति करने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर नितिन ने भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस क्रम में पहले सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली की बैठक हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय समेत अन्य सदस्य माैजूद रहे। अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने इसके बाद सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों के साथ बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर फोकस करने कहा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि महिलाओं को ज्यादा-से-ज्यादा बनाना है, इसी प्रकार आर्थिक प्रकोष्ठ है तो अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए लोगों को बनाना है। इस तरह सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button