छत्तीसगढ़

स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे से ही बनता है स्वस्थ समाज – नीलेश लूनिया

सदर उत्तर वार्ड में ‘आँगन मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम, स्वास्थ्य-पोषण एवं शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे से ही बनता है स्वस्थ समाज : नीलेश लूनिया

 

सदर उत्तर वार्ड में ‘आँगन मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम, स्वास्थ्य-पोषण एवं शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

 

धमतरी। सदर उत्तर वार्ड धमतरी में ‘आँगन मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन.पी. गुप्ता रहे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया, पूर्व पार्षद नीलू डागा, शिव शर्मा, विट्ठल राव पवार, राजकुमारी पटेल एवं प्राची सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया ने कहा कि “स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे से होती है।” उन्होंने कहा कि आँगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे महिलाओं और परिवारों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। आँगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ महिलाओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से जनभागीदारी बढ़ती है और योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाने में सहायता मिलती है।

 

मुख्य अतिथि डॉ. एन.पी. गुप्ता ने कहा कि बच्चों के उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आँगन मिलन जैसे जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

पूर्व पार्षद नीलू डागा ने कहा कि आँगन मिलन कार्यक्रम महिलाओं और परिवारों को जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुँचने से अधिक से अधिक परिवार इनका लाभ उठा सकते हैं।

 

राजकुमारी पटेल ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता को आवश्यक बताते हुए आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। वहीं शिव शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँच रही है।

 

योजनाओं की दी गई जानकारी

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं ‘स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ माता’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई।

 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी हेमलता साहू, महतारी वंदन योजना के संबंध में ज्योति पटेल तथा ‘स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ माता’ विषय पर लोकेश्वरी पटेल ने जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में एएनएम संगीता साहू एवं खिलेश्वरी की सहभागिता रही। इसके अलावा सदर उत्तर वार्ड की आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तबस्सुम नाज, कौसर बानो, अनीता साहू, संगीता वाहिले, वर्षा, सीमा सिन्हा एवं चंद्रिका पटेल, मितानीन खैरुन्निशा एवं विभालता साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन वार्ड के प्रत्येक परिवार तक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button