छत्तीसगढ़

खरतुली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं रंजना साहू, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया श्रवण

भागवत कथा के माध्यम से सनातन संस्कारों से जुड़ता है समाज : रंजना साहू

खरतुली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं रंजना साहू, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया श्रवण

 

भागवत कथा के माध्यम से सनातन संस्कारों से जुड़ता है समाज : रंजना साहू

 

धमतरी- ग्राम खरतुली में श्री मानसिंह ठेलेंद्र परिवार द्वारा पितृ मोक्षार्थ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य पं. श्री वासुदेव जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान श्री बांके बिहारी जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कथा के दौरान आचार्य पं. श्री वासुदेव जी महाराज ने मधुर वाणी में श्रीमद्भागवत महापुराण की विभिन्न प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पावन बाल लीलाओं, गोवर्धन पर्वत पूजा एवं महारास जैसे दिव्य प्रसंगों का श्रवण किये। कथा के दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को संस्कार, सदाचार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का माध्यम है, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमें सरलता, प्रेम और करुणा का संदेश देती हैं, वहीं गोवर्धन पूजा प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य को अपने जीवन में सत्य, धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि पितरों के मोक्षार्थ आयोजित यह भागवत ज्ञानयज्ञ परिवार की श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का सुंदर प्रतीक है, ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। श्रीमती साहू ने कथा आयोजन के लिए श्री मानसिंह ठेलेंद्र परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री बांके बिहारी जी की कृपा समस्त परिवार एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भागवत कथा के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किये। इस अवसर पर कथा श्रवण करने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button