विष्णु देव सरकार में सभी काम हो रहे सांय सांय रामू रोहरा
भाजपा विकास के पर्याय का नाम उमेश साहू

धमतरी (प्रखर) महानदी के तट पर बसे ग्राम भरारी में सांस्कृतिक मंच के लोकार्पण अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामु रोहरा ने उपस्थित श्रोता समूह से कहे की जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से सभी लोग सुकून का सांस लेने लगे हैं।छत्तीसगढ़ प्रदेश के बहनों के खाते में ₹1000 प्रति माह समय से डाल देते है जिससे घर रसोई चलाने में सुविधा हो रही है।किसानों के लिए भी सरकार 3100 रुपए में धान खरीदी करके समय से पैसा दे रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में छत्तीसगढ़वासियो के भीतर एक बहुत बड़ी चिंता थी घर के सपने का वह भी विष्णु देव सरकार में पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होकर बनने का कार्य चालू हो गया है। 5 साल के भीतर विकास की कोई कमी नहीं रहेगी विष्णु देव सरकार में सभी काम सांय सांय हो रहा है और आगे भी होता रहेगा।
मंच में अध्यक्षता कर रहे भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू ने अपनी बात रखते हुए भरारी जैसे छोटे ग्राम में आकर ग्राम वासी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पर मुख्य अतिथि रामू रोहरा जी का आभार मानते हुए श्रोता समूह से कहे की भाजपा के राज्य में विकास के लिए चिंता करने की आवश्यकता छत्तीसगढ़ वासियों को कभी नहीं पड़ी। रमन सिंह के 15 वर्ष के विकास को सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरा देश देखा है इस बार भी छत्तीसगढ़ में विकास की कमी नहीं हो रहि और भारतीय जनता पार्टी वैसे भी विकास के पर्याय पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अधोसंरचना विकास ही नहीं बल्कि क्षेत्र के युवाओं के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना भी डालती है। जिससे एक संस्कारवान समाज का निर्माण हो सके और सभी एक अच्छे नागरिक बनकर नागरिक कर्तव्य का पालन कर सके।
उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन सोनकर, तुलाराम सोनकर ,वेद राम यादव, वेद राम निषाद , लीलेश्वर, संतोष निषाद ,खुमान निषाद ,परमेश्वरी यादव, प्रियंका निषाद, अशोक कुमार, सुहागा बाई ध्रुव आदि उपस्थित थे।