छत्तीसगढ़

विजय मोटवानी ने सदस्यता महापर्व का वार्डों से लेकर विदेशों में दिया विस्तार

नगर सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में सर्वाधिक सदस्य बनाकर प्रस्तुत किया उत्कृष्ट उदाहरण

भाजपा का सदस्य बनना राष्ट्रयज्ञ की है पवित्र आहुति-: विजय मोटवानी



धमतरी(प्रखर) भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है जिसमें गांव एवं वार्ड स्तर से लेकर राष्ट्रीय  एवं राज्य स्तर के नेता अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं धमतरी नगर मंडल में सदस्यता प्रभारी के रूप में युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा आमापारा वार्ड के युवा नेता पार्षद विजय मोटवानी को दायित्व दिया गया है जिसे पूरे 40 वार्ड में  पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर जी के मार्गदर्शन भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, तथा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी महेंद्र पंडित के सतत निर्देशन ,मंडल अध्यक्ष विजय साहू महामंत्रीद्व्य नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर , नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा सहित वार्ड अध्यक्षो, शक्ति केंद्र प्रमुखो तथा पार्षदगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नेताओं से सतत् संपर्क एवं साथ लेकर  अभियान को गति प्रदान कर आगे बढ़ा रहे हैं। यहां तक की वे स्वयं अपने आईडी से सर्वाधिक सदस्य बना कर कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्व प्रेरित कर रहे हैं। श्री मोटवानी द्वारा सदस्यता अभियान को प्रेरित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के परम सूत्र उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की भावनाओं को विस्तार देते हुए शहर के वे नागरिक जो किसी कारणवश विदेशों में रहकर व्यापार व्यवसाय या अन्य जाँब में वहां बसकर लगे हुए हैं जिनमें अमेरिका जर्मनी  कनाडा न्यू यॉर्क इंग्लैंड दुबई अफ्रीका में है लेकिन उनकी सेवा भावना तथा देशभक्ति,निष्ठा राष्ट्र के प्रति हमेशा रहती है ऐसे लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी के प्रति दिये कार्य को अंजाम तक पहुंचाने का माध्यम भी बन रहे हैं। सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए विजय मोटवानी ने कहा है कि भाजपा का सदस्य बनना सनातन धर्म के पवित्र यज्ञ में आहुति के समान है जिसे देश का हर जिम्मेदार नागरिक एवं राष्ट्र के प्रति प्रेम करने वाला व्यक्ति सहर्ष स्वीकार करते हुए पार्टी से जुड़कर सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने को गौरांवित महसूस कर रहा है। श्री मोटवानी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि 15 तारीख तक हर हाल में ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियत किए गए समय अनुसार पूरा करते हुए पार्टी के प्रति अपने समर्पण का भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button