छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए अब तक 10 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए अब तक 10 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बीच उम्म्मीद्वारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, अब तक 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

बता दें कि सोमवार को 3 निर्दलीय उम्मीदवार शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया था। वहीं कल मंगलवार को 7 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिनमें निर्दलीय अभ्यर्थी नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, मो. नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, और राईट टू रिकाल पार्टी के चम्पालाल पटेल का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी, और उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि शासकीय अवकाश दिनों को छोड़ दिया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button