छत्तीसगढ़

नई निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने लिया चार्ज, महापौर ने किया अभिनंदन



धमतरी (प्रखर) नगर निगम धमतरी में नई आयुक्त प्रिया गोयल ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य प्रशासनिक सेवा में तबादला के अनुसार धमतरी से विनय पोयाम को संयुक्त कलेक्टर बना कर भेजा गया। उनके बदले में गौरेला पेंड्रा मरवाही से संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल धमतरी आई है। बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की। उसके बाद नगर निगम कार्यालय पहुंची। जहां पर महापौर विजय देवांगन ने उनका अभिनंदन किया। प्रभारी आयुक्त पीसी सार्वा ने चार्ज दिया। इस दौरान पार्षद राजेश ठाकुर, दीपक सोनकर केंद्र कुमार पेंदरिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button