छत्तीसगढ़

पीजी कॉलेज को मिला 5 करोड, रामू रोहरा ने पीएम और सीएम को दिया धन्यवाद



धमतरी।प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने धमतरी पीजी कॉलेज के लिये पाँच करोड़ रुपये स्वीकृत  प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उच्च शिक्षा मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञात हो कि पीएम उषा योजना के अंतर्गत धमतरी बीसीएस पीजी कॉलेज के लिए लगभग 5 करोड़ की स्वीकृति मिली है। जिसमें नवीन निर्माण के लिए 2 करोड़ 96 लाख 74000, रिनोवेशन के लिए 41 लाख 41 हजार, फर्नीचर एवं उपकरण के लिए एक करोड़ 46 लाख 4 हजार, सॉफ्ट कंपोनेंट के लिए 11 लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button