छत्तीसगढ़

उगते सूर्य की आराधना के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व अज्ञातवास, रूद्रेश्वर घाट पर अलसुबह उमड़े व्रतधारी

पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा माता-पिता के बाद सच्चे अर्थ में प्रकृति है हमारी पोषक

धमतरी -: अस्त होते हुए सूर्य देव को अर्क देकर विशेष पूजा अर्चना करते हुए छठ पूजा अनुष्ठान की हुई शुरुआत आज आमा तालाब घाट तथा रुद्रेश्वर घाट में अलसुबह सूर्योदय की लालिमा के साथ ऊं सूर्य देवाय नमः तथा छठी मैया की जयकारे के साथ पुरी भक्ति में वातावरण में आस्था व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर पंडित अमलेश झा द्वारा वैदिक मंत्रोचरण के साथ महा आरती सूर्य देव की आमा तालाब घाट में करते हुए छठ पर्व की महत्ता के बारे में उपस्थित जनों को अवगत कराया गौरतलब बिहार में महापर्व के रूप में मनाया जाने वाला यह तीन दिन का महोत्सव अब पूरे देश में विस्तारित हो चुका है यहां तक की विदेश में भी प्रवासी भारतीय प्रकृति के प्रतिरूप तथा ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति पूजा अर्चना कर कृतज्ञता का भाव रखते हैं। उक्त पूजा अर्चना के अवसर पर उपस्थित नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वास्तव में माता-पिता हमें जन्म देकर पालन पोषण कर आगे बढ़ती है तो सच्चे अर्थों में प्रकृति निस्वार्थ तथा निश्चल भाव से दूसरा पालक पोषक के रूप में हमेशा संरक्षण प्रदान करते हुए मानव जीवन को धन्य बनती है। इसलिए सच्चे अर्थों में इस जीवन का सदुपयोग करें।
    उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में पार्षद राजेश ठाकुर, कुलेश सोनी, मुकेश शर्मा, जय प्रकाश झा, अमित सिंह, आनंद सिंह, हेमंत साहू, डीगेश शर्मा, आनंद पाठक, डिंपल सिंह ,नीलू सिंह ,खुशबू साहू, श्रीमती प्रेमलता साहू, रूपा झा, रीता चौहान, जूनिया चौहान,कुसुम यादव,बांसती सिन्हा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button