उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने बाइक छोडक़र भागा युवक, इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटी

वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने बाइक छोडक़र भागा युवक, इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटी

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में ट्रैक पर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक युवक बाइक छोडक़र भाग गया। इस वजह से वंदे भारत ट्रेन के इंजन में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती रही। गनीमत ये रही कि वंदे भारत डिरेल नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि वंदे भारत वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन की ओर बढ़ रही थी। झांसी स्टेशन के निकट बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर कुछ युवक बाइक लेकर रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वंदे भारत सामने आती दिखी तो एक युवक बाइक को रेल ट्रैक पर छोडक़र भाग गया। बाइक से जोरदार टक्कर के बाद वंदे भारत मैं बैठे यात्रियों ने झटका महसूस हुआ।

बाइक घिसटने की तेज आवाज आने लगी। इसी बीच लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। सूचना वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के कंट्रोल रूम को दी गई तो अलर्ट जारी हुआ और रेल ट्रैक पर आवागमन रोक दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी घटना की जांच कर रही है और बाइक मालिक की तलाश की जा रही है। बाइक मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button