राष्ट्रीय

लालकृष्ण आडवाणी सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से ली जानकारी

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, 98 वर्षीय आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के विभाग में भर्ती किया गया है। अस्पताल के अनुसार, फिलहाल वह आईसीयू में हैं और न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से आडवाणी की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के बीच उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

मई में भी अस्पताल में हुए थे भर्ती
लालकृष्ण आडवाणी को इससे पहले इसी साल मई में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। दिसंबर 2024 में भी उन्हें चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया था। उस समय भी अस्पताल ने उनकी हालत स्थिर बताई थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button