छत्तीसगढ़

राजधानी के जैतू साव मठ में मनाया गया तुलसी विवाह का पर्व

राजधानी के जैतू साव मठ में मनाया गया तुलसी विवाह का पर्व

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ में तुलसी विवाह का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति पूर्वक संपन्न हुआ। महन्त रामसुन्दर दास ने पुजारी गण के साथ भगवान हरि एवं माता तुलसी की विधिवत पूजा अर्चना की। शालिग्राम तुलसी विवाह संपन्न हुआ। भगवान की आरती, स्तुति कर भोग अर्पित किया गया। तुलसी विवाह के संदर्भ में महन्त रामसुंदर दास ने कहा कि तुलसी विवाह का पर्व सनातन धर्मावलंबियों का अति महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसे लोग देवउठनी तथा स्थानीय भाषा में जेठौनी त्यौहार के नाम से जानते हैं। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर लोग अपने जीवन को संवारते हैं। भगवान की कृपा से मनुष्य को इस लोक में और परलोक में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button