छत्तीसगढ़

प्रेम, करुणा और एकता का संदेश” – प्राची सोनी ने धमतरी वासियों को दी गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं


धमतरी(प्रखर) मोटर स्टैंड वार्ड पार्षद प्राची सोनी ने गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें सच्चाई, सेवा, और समानता का मार्ग दिखाती हैं। गुरु नानक जी ने जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया और सभी को प्रेम, करुणा और मानवता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।

प्राची सोनी ने बताया कि आज के समय में गुरु नानक जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हैं, जब समाज में एकता, शांति और सद्भाव की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।

प्राची सोनी ने धमतरी वासियों को इस पवित्र पर्व पर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि गुरुनानक जयंती हमें दूसरों के प्रति सेवा और दया का भाव जगाने का अवसर देती है। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इस दिन को भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं और गुरु नानक देव जी के संदेश को समाज में फैलाकर शांति और सद्भाव का वातावरण बनाएं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button