छत्तीसगढ़

माता बहादुर कलारीन नारी उत्थान के लिए काम करने वाली महिला थी – ओंकार साहू

ग्राम तरसीवा मे सिन्हा समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन  जयंती में शामिल हुए   – विधायक ओंकार साहू    

 

             धमतरी (प्रखर) कलार समाज  तरसीवा के तत्वाधान में भगवान सहस्त्रबाहु  अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन सिन्हा समाज भवन तरसीवा किया गया  जिसमें  विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाज जनों से सौजन्य मुलाकात किये सर्वप्रथम मुख्य अतिथि धमतरी ओंकार साहू  समेत उपस्थित अतिथियों व समाज के पदाधिकारी नें माता बहादुर कलारीन  व भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के छायाचित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये साथ में समाज जनों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छा भेटकर व तिलक लगाकर  स्वागत किया गया | तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन हुआ जिसमे  विधायक ओंकार साहू नें  सम्बोधित करते हुए  कहा माता बहादुर कलारीन और सहस्त्रबाहु अर्जुन का इतिहास गौरवशाली है जो कलार समाज को गर्वान्वित करता हैं | विधायक साहू नें कहा बालोद जिले में मां बहादुर कलारिन को एक देवी की तरह पूजा जाता है। वे पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कलार समाज के पौराणिक इतिहास का हिस्सा हैं। ओंकार साहू नें कहा माता बहादुर कलारिन नारी उत्थान के लिए काम करने वाली महिला थीं। उन्होंने नारियों के सम्मान के लिए अपने बेटे को भी नहीं छोड़ा और उसे मौत के घाट उतार दिया।  हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनका बेटा मातृ प्रेम की एक मिसाल था। उसने अपनी मां के सम्मान के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा कहा सिन्हा समाज को नशा मुक्ति और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा तभी समाज का चाहुमुखी विकास संभव हैं |   भगवान सहस्राबाहू अर्जुन समारोह में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , टिकाराम सिन्हा अध्यक्ष सिन्हा समाज, राजू चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष , दामयंतीन साहू जिला पंचायत सदस्य, दीपेश्वरी साहू सरपंच तरसीवा, गुरु गोपाल गोस्वामी  पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, परमेश्वर गोस्वामी ग्राम पटेल, संतोष सिंन्हा मंडलेश्वर सिन्हा समाज, हेमशंकर सिन्हा, रामसेवक सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, तमेश्वर सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा गौतम सिन्हा , झमित सिन्हा, शशि सिन्हा , जितेंद्र कुमार सिन्हा,जितेश कुमार सिन्हा , भास्कर सिन्हा साथ में सर्व समाज प्रमुख ग्राम तरसीवा साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व सामाजिक जनों कि उपस्थिति रही |

Author Desk

Related Articles

Back to top button