छत्तीसगढ़

रायपुर में बीते साल से ज्यादा गिरा पारा, अभी बढ़ेगी ठंड

रायपुर में बीते साल से ज्यादा गिरा पारा, अभी बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट

रायपुर। उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रवेश के साथ ही प्रदेश में ठंड बढऩे के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल हवा की गति धीमी है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट हो रही है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही हवाओं की गति तेज होगी, ठंड तेजी से बढ़ेगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। राज्य भर में मौसम साफ हो गया है, और आसमान से बादल लगभग गायब हो गए हैं। हवा में नमी की कमी के कारण दिन और रात का औसत तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। फिलहाल हवा की गति सिर्फ 1 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है, लेकिन जैसे ही इसकी गति बढ़ेगी, तापमान में तेज गिरावट आने की उम्मीद है।
रायपुर में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रविवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम था।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ेगी और अगले कुछ दिनों में पारा और गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button