छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार : सीएम साय

महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार : सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों जगह भाजपा को, एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बन रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के चुनाव परिणाम को लेकर ईवीएम को दोष पर कहा कि यह लोग कई बात यह बात बोल चुके हैं। हारते हैं तो पूरा दोष ईवीएम को देते हैं, और जीतते हैं, तो उनके लिए सब सही हो जाता है। दिल्ली में कार्यक्रम को लेकर सीएम साय ने बताया कि आज दिल्ली में भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ दिवस है। यहां प्रत्येक दिन हर एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। गवर्नर के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे।
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवंबर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। यहां प्रत्येक दिन हर एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button