छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती इसलिए खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था : कांग्रेस

भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती इसलिए खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था : कांग्रेस

रायपुर(प्रखर)। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती है इसीलिए जानबूझकर खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था निर्मित की है तीन दिनों में 68688 किसानों से मात्र तीन लाख टन धान की खरीदी हुई है। जो भाजपा सरकार के धान खरीदी में अरुचि को दर्शाता है प्रदेश में 2739 धान खरीदी केंद्र है और 3 दिन में प्रत्येक केंद्रों में मात्र 25 किसानों ने ही धान बेच पाया है यही गति से धान खरीदी चलती रही तो 40 दिन में 10 लाख किसान ही धान बेच पाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में धान बेचने के लिए 27 लाख 68000 किसानों ने पंजीयन करवाया है और सरकार का लक्ष्य 160 लाख मेट्रिक टन धान खरीदने का है लेकिन तीन दिनों में जिस प्रकार से किसानों को टोकन बारदाना के लिए भटकना पड़ रहा है और सरकार का जो तुगलकी फरमान है कि बीज उत्पादक किसान, मंदिर और ट्रस्ट की कृषि भूमि से उत्पादित धान नहीं खरीदने का यह अन्नदाताओं के साथ धोखा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिदिन 70000 से अधिक किसानों को टोकन जारी करें और उनसे धान की खरीदी करें साथ ही बीज उत्पादक किसान एवं मंदिर एवं ट्रस्ट के कृषि भूमि में उत्पादन को भी पूर्ववर्ती सरकार में खरीदा जाता था वही व्यवस्था लागू करें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button