छत्तीसगढ़

बूथ कार्यकर्ता भाजपा की सबसे प्रमुख कड़ी : डीपेंद्र साहू

भाजपा का दृढ़ निश्चय, देश सर्वप्रथम : कालीदास सिन्हा

अर्जुनी में बूथ कमेटी का किया गया गठन डीपेंद्र साहू रहे उपस्थित

धमतरी(प्रखर) पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कि सबसे पहलीं पंक्ति बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलओ सहित ग्रामीण बूथ स्तर के  भाजपा पदाधिकारयों के लिए चयन कि जा रही है, इसी संदर्भ में पूर्व जनपद सदस्य एवं भाजपा वरिष्ठ डीपेंद्र साहू ग्राम अर्जुनी के बूथ कमेटी निर्वाचन के प्रभारी के रूप में अर्जुनी में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर सर्वसम्मति से नए बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसमें बूथ क्र -96 मौरजध्वज सिन्हा, बूथ क्र  97 श्यामजी बैगा, बूथ क्र 98 वेदप्रकाश सिन्हा को बनाया गया। दीपेंद्र साहू ने सभी नए नियुक्त बूथ अध्यक्षो को बधाई देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर घर घर से पहचान गांव के वरिष्ठजनों का  होता है इस लिए हमारी सबसे पहले कड़ी बूथ होती है जिसमें बूथ अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं के साथ नए सिरे से भाजपा को जीतने के लिए प्रयास करते है।अभी वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने वाला है जिसमें सबसे पहले पंच, सरपंच , जनपद, व जिला में जीत हासिल कर अपने गांव व बूथ में भाजपा को मजबूती से आगे बढ़ाने की कोशिश करें , जिससे हमारा संगठन मजबूत हो। भाजपा वरिष्ठ कालिदास सिन्हा ने कहा कि भाजपा का दृढ़ निश्चय है देश का विकास इसीलिए अंत्योदय की विचारधारा से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनी है। इसीलिए निरंतर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में निरंतर स्वत: ही जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से  जितेश सिन्हा , डॉ चंदू, नन्हेराम , मौरजध्वज, सोनू, हनीफ़, लाकेश, श्याम जी बैगा , खिन्दराम, रमेशर, मुरली, नरेश उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button