छत्तीसगढ़

टी बी उन्मूलन संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न

निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान प्रारंभ किया जायेगा – डॉ यू.एल. कौशिक

धमतरी (प्रखर)भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देश में टी.बी रोग के उन्मूलन हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। प्रदेश में टीबी रोग उन्मूलन की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए 7 दिसम्बर से जिला स्तर पर  सांसद, विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि के माध्यम से “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान प्रारंभ किया जायेगा।
  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल. कौशिक ने बताया कि- इस अभियान के तहत आज स्वास्थ्य विभाग चारों ब्लॉक से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बी.ई.टी.ओ, सुपरवाइजर एवं अन्य मैदानी स्वास्थ्य अमले की प्रशिक्षण जिला कार्यालय के सभा कक्ष में अयोजित किया गया। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यकम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यकम, अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल करते हुए निक्षय निरामय शिविर का आयोजन किया जाना है। इस अभियान में टी.बी. के शंकास्पद मरीजों की खोज, उच्च जोखिम समुहों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, कुष्ठ शंकास्पद मरीजों की खोज, वयोवृद्ध व्यक्तियों की हेल्थ प्रोफाईल के साथ स्वास्थ्य जांच, पुष्टि एवं स्वास्थ जीवन शैली हेतु जागरूक किया जायेगा। इस प्रयास के पैमाने और तात्कालिकता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, जेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जन प्रतिनिधियों, नागरिक समाज संगठनों, स्वयं सहायता समुहों, सहकारी समितियों एवं अन्य समुदाय स्तर के संघों की सक्रिय और सहयोगात्मक भगीदारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भागीदारी इसके लक्षित परिणाम को प्राप्त करने में सहयोगी होंगें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button