छत्तीसगढ़

संत बाबा तारण तरण जयंती पर धमतरी में मास विक्रय पर रोक, निगम टीम ने किया सख्त निरीक्षण,18 दिसंबर को भी रहेगा प्रतिबंध

धमतरी(प्रखर) नगर निगम ने शनिवार को संत बाबा तारण तरण जयंती के अवसर पर शहर में मास विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। निगम टीम ने शहरभर में निरीक्षण करते हुए मास विक्रय की सभी दुकानों को बंद कराया।
निगम टीम ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के इस दिन को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया। निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया और आदेश का पालन सुनिश्चित किया।
    गुरु घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर भी धमतरी में मास विक्रय पर पूर्ण रोक रहेगी। गुरु घासीदास बाबा, जिन्होंने सत्य और समानता का संदेश दिया।
    निगम ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर निगम की टीमें पूरे शहर में गश्त करेंगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button