मनोरंजन

अक्षरा सिंह का सॉन्ग ‘अखियां घायल करे’ रिलीज होते ही वायरल

एक्ट्रेस का यह सॉन्ग रिलीज हो चुका है, जिसमें वह अपने प्रेमी की अदाओं का बखान कर रही हैं। अक्षरा का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स ने बहुत पसंद किया है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज लोगों के दिल तक पहुंच रही है, तो इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक बनाया गया है। गाना ‘अखियां घायल करे’ अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

गाना ‘अखियां घायल करे’ से एक बार फिर से गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू जी के साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। इन तीनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं और यह सिलसिला इस गाने के साथ भी जारी रहा है। इस सॉन्ग पर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना रोमांटिक है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button