मनोरंजन

AI Deepfake पर प्रीति जिंटा का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री

AI Deepfake पर प्रीति जिंटा का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहां नई संभावनाओं के दरवाज़े खोल रहा है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल भी बड़ी चिंता बनता जा रहा है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने नाम और तस्वीरों के दुरुपयोग के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है।

AI की दुनिया में बढ़ते डीपफेक के खतरे के बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बड़ा कदम उठाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर याचिका में उन्होंने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद अपनी AI से बनी डीपफेक तस्वीरों, मॉर्फ्ड वीडियो और फर्जी कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग की है।

प्रीति जिंटा का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना उनके चेहरे, आवाज़ और पहचान का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे AI कंटेंट से उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि भविष्य में भी बिना अनुमति उनके नाम या व्यक्तित्व का इस्तेमाल कर कोई कंटेंट पोस्ट न किया जाए।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का व्यावहारिक समाधान निकालने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

गौरतलब है कि डीपफेक तकनीक के जरिए AI किसी भी व्यक्ति की तस्वीर, आवाज़ या वीडियो को इस तरह बदल सकता है कि वह बिल्कुल असली लगे। यही वजह है कि हाल के दिनों में कई फिल्मी सितारे अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख कर चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म बंटवारा 1947 में नज़र आएंगी। लेकिन फिलहाल उनकी यह कानूनी लड़ाई AI के गलत इस्तेमाल पर एक बड़ी बहस को फिर से तेज़ कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button