छत्तीसगढ़

बिलासपुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने की खुदकुशी, बैरक में लटका मिला शव

बिलासपुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने की खुदकुशी, बैरक में लटका मिला शव

बिलासपुर। बिलासपुर में एक सीआरपीएफ कांस्टेबल के खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। बैरक में जवान का लटका हुआ शव मिला है। घटना से विभाग में हडक़ंप मच गया है। मामला भरनी सीआरपीएफ कैंप का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, भरनी सीआरपीएफ कैंप में एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कांस्टेबल असम का रहने का वाला था। खुदखुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button